माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

News Hindi Samachar

माइकल इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों में बनी हुई है। पॉप संगीत के दिग्गज माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां भारत में फिल्म की शुरुआत सामान्य रही, वहीं वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है।

निर्देशक एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माइकल जैक्सन के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती नजर आई। शुरुआती दिनों में औसत प्रदर्शन के बाद वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब तक करीब 17.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही, जिससे इसकी कुल कमाई को मजबूती मिली।

वहीं, वैश्विक स्तर पर ‘माइकल’ ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। महज तीन दिनों में फिल्म ने करीब 217 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई कर ली है। उत्तरी अमेरिका और अन्य देशों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जो किसी भी बायोपिक के लिए रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसने ओपेनहाइमर के ओपनिंग कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का उद्देश्य माइकल जैक्सन के संघर्ष, सफलता और निजी जिंदगी के उन पहलुओं को दर्शाना है, जिन्हें दुनिया ने कम देखा है। इसमें उनके शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के साथ-साथ निजी जीवन की चुनौतियों को भी दिखाया गया है।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

(साभार)

Next Post

सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी

दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में लिया हिस्सा गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे, जहां राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके […]
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी

You May Like