मुख्यमंत्री धामी के दाढ़ी रखने वाले बयान पर हरीश रावत का पलटवार

News Hindi Samachar
देहरादून : ‘दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता’। मुख्यमंत्री धामी के बयान पर अब हरीश रावत ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री धामी की ओर से राहुल गांधी पर तंज किया गया। जो पूर्व मुख्यमंत्री रावत को भी नागवार गुजरा। पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने एक दिन पहले राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी पर मुख्यमंत्री धामी के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता।राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। और अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री धामी की ओर से राहुल गांधी पर किया गया तंज पूर्व मुख्यमंत्री रावत को भी नागवार गुजरा। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने जवाब दिया है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी दाढ़ी बढ़ाई थी। उस वक्त बंगाल में हुए चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा था। रावत ने कहा कि दाढ़ी सम्मान का प्रतीक है और देश के एक प्रतिष्ठित समाज के लिए वह धर्म का हिस्सा भी है। संत-महात्मा, पीर, फकीर, सब दाढ़ी रखते हैं। दाढ़ी रखने वाले हमारे देश में राष्ट्रपति भी हुए हैं और प्रधानमंत्री भी हुए हैं। हां एक बात सत्य है कि दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणेश जोशी ने पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देश की ली जानकारी, एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश

देहरादून : कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में सचिव वी.बी. आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान और विभागीय […]
गणेश जोशी ने पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देश की ली जानकारी, एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश

You May Like