मुख्यमंत्री शिवराज ने राहुल पर असत्य बोलकर देश का अपमान करने का लगाया आरोप

News Hindi Samachar
भोपाल:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर असत्य बोलकर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। चौहान ने आज यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि गांधी प्रामाणिक झूठे हैं। अपने झूठ के लिए उन्होंने पहले भी उच्चतम न्यायालय में माफी मांगी है, इसके बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ने मध्यप्रदेश में भी कहा था कि 10 दिन में सभी किसानों का कर्जा माफ कर देंगे और नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन दस दिन क्या सवा साल में भी कर्जा माफ नहीं किया, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री नहीं बदला। बाद में प्रदेश की जनता ने ही मुख्यमंत्री बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पवित्र संसद पर असत्य आरोप लगाने वाले गांधी का देश की जनता को बहिष्कार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीसी इतनी अच्छी क्रिकेट खेलने के बाद शीर्ष स्थान के हकदार हैं: पुनम राउत

मुंबई: मुंबई इंडियंस, जो शुरुआत में WPL के उद्घाटन संस्करण में प्रमुख पक्ष थे, अपने पहले पांच मैच जीतकर अचानक खुद को बैक-टू-बैक हार के बाद थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति में पाते हैं क्योंकि प्रतियोगिता अपने व्यवसाय के अंत में प्रवेश करती है। एमआई, जिसे शनिवार को यूपी वारियर्स द्वारा हराया […]
डीसी इतनी अच्छी क्रिकेट खेलने के बाद शीर्ष स्थान के हकदार हैं: पुनम राउत

You May Like