यमुनोत्री हाइवे पर वाहन यमुना में समाया, दो लापता

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर तीन सौ मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गया। इससें वाहन सवार दो लोग लापता हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुट गये हैं। घटना शनिवार सुबह की है।

यमुनोत्री हाइवे एनएच-123 पर नौगांव की तरफ से आ रहा एक वाहन चामी से लगभग 300 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में गिर गया। उस वाहन में 03 लोग सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि दो व्यक्ति लापता हैं।

सूचना पर पुलिस,108 आपातकालीन सेवा नौगांव, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए देहरादून के डाकपत्थर से एसडीआरएफ गोताखोर की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण लापता दो लोगों के पानी में बह जाने की अधिक संभावनाएं हैं। वाहन में सवार लोग देहरादून सेलाकुई के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिमलोग के पास रोपिंग करते एक ट्रैकर की मौत, दो घायल

उत्तरकाशी : बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल 3 ट्रैकर ट्रस्ट तहसील मोरी के खिमलोग के पास से होते हुये छितकुल बिना परमिशन के रवाना हुये थे। खिमलोग के पास शनिवार को रोपिंग करते हुये ट्रैकिंग दल के एक ट्रैकर की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 2 ट्रैकर घायल हुए हैं। […]
खिमलोग के पास रोपिंग करते एक ट्रैकर की मौत, दो घायल

You May Like