यमुना नदी में टापू पर फंसे 12 लोगों का सुरक्षित बाहर निकाला

News Hindi Samachar

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में भीमवाला पुल नम्बर 01 के पास यमुना नदी में बने टापू पर फंसे 12 लोगों को पुलिस व एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। ये लोग अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के बीच में बने टापू पर फंस गए थे। रेस्क्यू किए गए लोगों में ताराचंद पुत्र हरगोविंद निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष, साधना पत्नी ताराचंद निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 20 वर्ष, राकेश पुत्र मधुरी निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 32 वर्ष, देवेंद्र पुत्र कर्म सिंह निवासी दीनापुर अलीगढ़ उम्र 28 वर्ष, पायल पुत्री राकेश निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 5 वर्ष, पूजा पुत्री राकेश निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 3 वर्ष, शिवानी पुत्री राकेश निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 2 वर्ष 6 माह, विकास पुत्र शीशपाल निवासी शामली उत्तर प्रदेश  उम्र 38 वर्ष, चंचल पुत्री राकेश निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 8 माह, साजना पत्नी ताराचंद निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 20 वर्ष, मुकेश पुत्र अमरचंद निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 50 वर्ष, भोला पुत्र रामलाल निवासी दादों अलीगढ़ उम्र 40 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विवेक भंडारी, कांस्टेबल 783 इकरार, कांस्टेबल 149 रवि पाल, कांस्टेबल 624 सोहन, महावीर सिंह, सुरेश तोमर, बलवीर सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल अमित चंद, कांस्टेबल मनो धीमान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपेरों का अन्तर्राज्जीय चिमटी गैंग फंसा पुलिस के बिछाये जाल में, 3 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून: सपेरों का अन्तर्राज्जीय चिमटी गैंग दून पुलिस के बिछाये जाल में फंस गया। चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने आये गैंग के 3 सदस्यों को रायपुर पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जनपद हरिद्वार सहित 04 बडी चोरियों का किया खुलासा, अभियुक्तांे के कब्जे से चोरी […]
सपेरों का अन्तर्राज्जीय चिमटी गैंग फंसा पुलिस के बिछाये जाल में, 3 सदस्य गिरफ्तार

You May Like