बीकेटीसी का देहरादून कार्यालय जोशीमठ में होगा शिफ्ट, निर्णय का स्वागत

News Hindi Samachar

जोशीमठ: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने देहरादून कार्यालय को समिति के मुख्यालय जोशीमठ में शिफ्ट करने का निर्णय किया है। समिति का इस महत्वपूर्ण निर्णय का सभी ने स्वागत किया है।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में समिति के देहरादून कार्यालय को जोशीमठ में शिफ्ट करने के साथ ही ऋषिकेश स्थित प्रचार कार्यालय को बन्द करने का निर्णय किया गया है। स्थानीय देव पुजाई समिति जोशीमठ ने भी मंदिर समिति के इस निर्णय का स्वागत किया है। देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी ने देहरादून कार्यालय को मुख्यालय जोशीमठ शिफ्ट करने के निर्णय का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्यालय मंदिर समिति एक्ट बनने से पूर्व से ही जोशीमठ ही रहा है, लेकिन न जाने किन कारणों से कार्यालय को देहरादून से संचालित किया जाने लगा।

दरसअल, राज्य गठन के बाद बनी पहली कमेटी ने बीकेटीसी का कार्यालय देहरादून में शिफ्ट करने की शुरुआत कर दी थी लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका विरोध हुआ था। इस संबंध में तर्क दिया गया कि केवल अध्यक्ष का कार्यालय ही रहेगा और समिति का मुख्यालय जोशीमठ में ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

हल्द्वानी:  विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहे हैं। […]
विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

You May Like