सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 घायल

News Hindi Samachar

पिथौरागढ़: गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से 08 लोगों की मौत की सूचना है जबकि दो लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। घायलों को एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाचनी थानाध्यक्ष चंदन सिंह पूरी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाईक बरामद

हरिद्वार: खानपुर थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चुरायी गयी 10 बाइक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए पुलिस को […]
दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाईक बरामद

You May Like