स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 59 स्पा सेंटरों पर मारे छापे

News Hindi Samachar

देहरादून: दून के माजरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है। इस मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के दारोगा हेमंत खंडूड़ी ने पटेलनगर कोतवाली में आरोपी दीपक, रंजीता, चरनजीत, कामिल और राहुल सिंह के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया। क्या है पूरा मामला उन्होंने बताया कि स्पर्श स्पा एवं सैलून में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी।

इस आधार पर टीम मौके पर पहुंची और इम्पावरिंग पीपल सोसाईटी से ज्ञानेन्द्र कुमार, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, जिला विधिक प्राधिकरण से समीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम को साथ में लिया गया। आईएसबीटी चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह एवं पुलिस कर्मी समेत एनजीओ कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर में दबिश दी।

कमरे में महिला-पुरुष मिले संदिग्ध हालत में यहां पर दो कमरों में पुरुष और महिला संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों कमरों में मिले महिला-पुरुषों को मसाज केबिन से निकालकर पूछताछ की गई तो पता चला कि यहां पर गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को रखा गया था। संचालक दीपक और उसकी पत्नी रंजीता की ओर से लड़कियों को मसाज संग ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने को कहा जाता था, जिसके एवज में 15 हजार रुपये महीना दिए जाते थे। यहां आठ केबिन और एक सैलून का कमरा मिल्रा। स्पा थेरेपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट का पुलिस वेरिफिकेशन नियुक्ति पत्र, थेरेपिस्ट कोर्स सर्टिफिकेट तलब किया गया तो वे दिखा नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साढ़े सात लाख तिरंगा वितरण का है लक्ष्य : प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून: वित्त, शहरी विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत उन्होंने अपने विभाग में साढ़े सात लाख तिरंगा वितरण करने का लक्ष्य रखा है। रविवार को वित्त, शहरी विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल […]
साढ़े सात लाख तिरंगा वितरण का है लक्ष्य : प्रेमचंद अग्रवाल

You May Like