हरिद्वार में ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन 26 सितंबर कोः विशाल शर्मा

News Hindi Samachar

हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि महासभा के तत्वावधान में आगामी 26 सितंबर को 11 बजे पूर्वान्ह सुभाष गढ़, ज्वालापुर, हरिद्वार में विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश भर से ब्राह्मण भारी संख्या में शिरकत करेंगे। प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठनों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।
मायापुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री शर्मा ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन राज्य के सभी जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। विगत दिनों महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एक दस सूत्री मांग पत्र दिया था। यदि एक माह के भीतर उक्त मांगपत्र पर सरकार कोई सकारात्मक कार्यवाही नही करती तो महासभा धरना, प्रदर्शन, क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल से भी नहीं चूकेगी। महासभा का नारा है, हर ब्राह्मण की यही पुकार,अबकी बार आर या पार, वोट नहीं चोट। श्री शर्मा ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर ब्राह्मण एकता को मजबूत करें। प्रेस वार्ता से पूर्व महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। तत्पश्चात ब्राह्मण नेताओं ने रानीपुर मोड पर स्थित परशुराम चैक पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसमस्याओं के समाधान को सरकार नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य कर रहीः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों के हित में किये जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं […]
जनसमस्याओं के समाधान को सरकार नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य कर रहीः सीएम

You May Like