देहरादून। अटल उत्कृष्ट स्कूलों में एक हफ्ते में शिक्षकों के सभी रिक्त पद भर जाएंगे। दो दिन तक चली काउंसलिंग के बाद अब पोस्टिंग की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि बुधवार तक सभी 870 पदों पर पेास्टिंग के आदेश जारी कर दिए जाएं। दूसरी तरफ, अटल उत्कृष्ट स्कूलों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों ने काउंसलिंग में शामिल न कराए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अटल स्कूलों में विभिन्न विषयों में एलटी और प्रवक्ता कैडर के 870 पद रिक्त थे। चयन परीक्षा पास कर मेरिट में आए शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अब पोस्टिंग के औपचारिक आदेश भर जारी होने बाकी है। मालूम हो कि सभी शिक्षकों की नियुक्तियां नियमानुसार पांच-पांच साल के लिए होंगी। इसके बाद उनके प्रदर्शन को देखते हुए इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। शिक्षक का पांच साल का रिजल्ट 90 प्रतिशत या बोर्ड रिजल्ट के औसत से अधिक रहने पर ही इस पर विचार किया जाएगा। दूसरी तरफ, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, कुमाऊं के संयुक्त मंत्री रविशंकर गुंसाई ने फिर कहा कि काउंसलिंग में सभी शिक्षकों को मौका दिया जाना चाहिए था। अधिकारियों जिस प्रकार जीओ का उल्लंघन किया उससे शिक्षक बेहद मायूस हैं।
सीएम धामी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का किया आह्वान
Sun Aug 15 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य व अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे […]

You May Like
-
ढाका में नया किस ओवरसीज कैंपस का उद्घाटन
News Hindi Samachar November 15, 2022
