पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सेवा

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 फरवरी से 26 फरवरी को आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक) उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र से उत्तर कोरिया की निंदा करने का किया आग्रह, चीन और रूस ने जताया ऐतराज

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया के गैर-कानूनी बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों की निंदा करने का आग्रह किया है, लेकिन चीन और रूस ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया को लक्षित कर सैन्य अभ्यासों में तेजी लाकर तनाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राजदूत […]
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र से उत्तर कोरिया की निंदा करने का किया आग्रह, चीन और रूस ने जताया ऐतराज

You May Like