अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी में सुरक्षा बल सतर्क

News Hindi Samachar
लखनऊ:  माफिया अतीक अहमद और उसके भाई एवं पूर्व विधायक अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज समेत समूचे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढा दी गयी है। लखनऊ और प्रयागराज के अलावा अन्य जिलों में पुलिस अधिकारी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अतीक अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस बल शहर में संदिग्ध वाहनो की तलाशी ले रहे हैं। एहतियात के तौर पर उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढा दी गयी है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की और अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये। वारदात की जांच के लिये तीन सदस्यीय आयोग के गठन के भी निर्देश दिये गये है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात मीडियाकर्मियों के वेश में आये तीन  हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली से भून कर उस समय हत्या कर दी जब उन्हे पुलिस अभिरक्षा में नियमित जांच के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय सीमा में सैन्यधाम कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मंत्री आवास में  सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सैन्यधाम निर्माण के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक […]
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय सीमा में सैन्यधाम कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

You May Like