अनियंत्रित होकर पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: रामपुर रोड पर देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी। इस़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते देर रात रामपुर रोड स्थित भोलानाथ गार्डन को जाने वाली लिंक रोड पर तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और दीवार से टकरा गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम देवेंद्र परगाई है, जो ग्राम खमारी ओखला दूंगा, तहसील नैनीताल का रहने वाला था। जबकि दूसरे घायल युवक का नाम रमेश जोशी है, जो ग्राम लोशाल ब्लॉक रामगढ़ जिला नैनीताल का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत

मसूरी: शहर के किंगरेग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए के शावक का मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को अपने कब्जे मंे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। सुबह किंगरेग के समीप लोगों […]
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत

You May Like