अनैतिक कृत्यों में लिप्त लोगों के नाम उजागर करे सरकारः कांग्रेस

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: डोलमार स्थित होटल में चल रहे अवैध कैसिनो व अनैतिक कृत्यों में लिप्त लोगों के नाम उजागर करने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आज बुध पार्क में प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई बदने के साथ ही कानून व्यवस्था समाप्त हुई है। प्रदेश में अंकिता हत्याकांड जैसी घटनाओं से महिला शोषण बड़ा है। नैनीताल की शांत वादियों में डोलमार में अवैध कैसिनो व बार चल रहे हैं और पुलिस के छापामारी के बाद भी अभी तक मुख्य अभियुक्त अभी तक बाहर है और पुलिस सत्ता के दवाब में उनके नाम भी उजागर नहीं कर रही है। कांग्रेस सत्ता की मनमानी के खिलाफ संघर्ष करेगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व शहर विधायक सुमित हृदयेश ने भी भाजपा की मनमानी के खिलाफ संघर्ष की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर इस घटना में शामिल लोगी के नाम उजागर कर सख्त कार्यवाही में की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल,महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महेश शर्मा, पार्षद राजेंद्र सिंह जीना,रवि जोशी, विनोद दानी, गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, अलका आर्य, सीमा भटनागर, लाल सिंह पवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल साइटों पर गिफ्ट भेजने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: सोशल साइटों पर गिफ्ट भेजने के नाम पर लाखों की धोखधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साईबर क्राइम पुलिस द्वारा गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 14 चैकबुक, 6 पासबुक, 6 एटीएम […]
सोशल साइटों पर गिफ्ट भेजने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी गिरफ्तार

You May Like