अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त को लोकसभा में शुरू होगी चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 8 से 10 अगस्त तक होगी और चर्चा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब देने की संभावना है। इस आशय का निर्णय लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया। इसका विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बहिष्कार किया। इन विपक्षी दलों की मांग है कि प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा शुरू हो। विपक्षी दलों के सदस्य इस दौरान सरकार द्वारा विधायी एजेंडा को आगे बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं, सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसा कोई नियम या परंपरा नहीं है जो अविश्वास प्रस्ताव को सदन में तत्काल चर्चा के लिए लेने को अनिवार्य बनाता हो। सरकार का कहना है कि नियमानुसार प्रस्ताव लाये जाने के 10 कामकाजी दिवस में उसे चर्चा के लिए लिया जाना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 26 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया था। उन्होंने उस दिन कहा था कि सभी दलों के नेताओं से बात करके और नियमों पर विचार करके प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नूंह में कर्फ्यू, हरियाणा में हाई अलर्ट, शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट बंद

गुरुग्राम:हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के दौरान हिंसा भड़क गई। वहीं इस हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब हालात के देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेजी हैं। हिंसा प्रभावित नूंह […]
नूंह में कर्फ्यू, हरियाणा में हाई अलर्ट, शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट बंद

You May Like