एमडीडीए सुधारे अपनी कार्यशैली: प्रेमचंद अग्रवाल

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उच्चाधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस अवसर पर डा.प्रेमचंद अग्रवाल ने चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य उपभोक्ता को सहूलियत प्रदान करना है, ऐसे में उपभोक्ता के कार्यों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने अनावश्यक उपभोक्ता को परेशान न करने के निर्देश दिए। डा. अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि प्राधिकरण अपनी कार्यशैली सुधारे। अवैध बिल्डिंग बनने से पूर्व कार्यवाही करें। कहा कि यदि कोई आपत्ति न हो तो आवासीय नक्शा 15 दिन के भीतर पास किए जाए। इसी तरह व्यवसायिक नक्शा 30 दिन के भीतर पास किए जाएं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही टाउनशिप विकसित की जाए। इसके अलावा मंत्री ने एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए जानकारी ली। इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधीक्षण अभियंता हरीश राणा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा किसान मोर्चा का उत्तर क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सेलाकुई में शुभारंभ हुआ। इस दौरान सरकार किसानों के हितों के लिए सरकार की ओर से उठाए कार्यों की चर्चा की गई। शिविर में 08 राज्यों के कुल 400 प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। […]
भाजपा किसान मोर्चा का उत्तर क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

You May Like