आज का पंचांग, 10 मार्च 2023

News Hindi Samachar

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

धर्म: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 19, शक संवत् 1944, चैत्र कृष्ण तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 26। शब्बान-17, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग रात्रि 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 37 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 10 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 मार्च 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 मार्च 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 59 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक। भद्रा सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

मेष राशि : जिम्मेदारियां को भी अच्छे से पूरा करेंगे मेष राशि वालों के सामने आज कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे उनसे मुक्ति भी मिल जाएगी। घरेलू जिम्मेदारियां को भी अच्छे से पूरा करेंगे। आपके काम स्वत: ही आज बनते चले जाएंगे। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी मिल […]
आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

You May Like