महाकाल मंदिर में हिजाब पहनकर घुसी महिला, दिमागी रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है महिला

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर में सुबह 8 बजे के करीब एक महिला हिजाब पहनकर मंदिर में घुस गई। जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। महिला की पोशाक देखकर नंदी हॉल के पास खड़े सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महिला को हमने हिरासत में लिया। और जांच के दौरान पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने पूछताछ की तो महिला अपने ऊपर भूतों का साया बताकर महाकाल मंदिर में दर्शन करने की बात की।

वहीं महाकाल प्रबंधक समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने महाकाल थाना पुलिस को बुलाकर इस बात की जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस महिला को महाकाल थाने ले गई।यंहा पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला और थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने महिला से बात की तो उसने अपना नाम लक्ष्मी बताया और हिजाब पहनकर दर्शन करने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

जानकारी देते हुए आशीष सिंह ने कहा कि जैसे ही हमे जानकारी मिली वैसे ही हमने महिला को हिरासत में लेकर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। और जब महिला के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो दिमागी रूप से विक्षिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र व्यापमं घोटाला: सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

भोपाल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस मामले में अब तक […]
मप्र व्यापमं घोटाला: सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

You May Like