आज का पंचांग, 20 अप्रैल 2023

News Hindi Samachar

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

आज का पंचांग 20 अप्रैल 2023, गुरुवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 30, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07। रमजान 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

विष्कुंभ योग अपराह्न 01 बजे तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – वैशाख अमावस्या 2023, सूर्य ग्रहण 2023, ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 20 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 20 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 49 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 56 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 4 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, गेहूं, जौ, चना का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति का गाना गाते वीडियो वायरल, देखें वीडियो

फ्रांस: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं. पेंशन सुधारों के कारण कहीं उन पर हमले हो रहे हैं, तो कहीं उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं. देश के तमाम हिस्सों में भीषण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां पुलिस स्टेशनों को आग के […]
राष्ट्रपति का गाना गाते वीडियो वायरल, देखें वीडियो

You May Like