जोशीमठ में पड़ रही दरारों के कारण औली के पर्यटन पर खासा असर

News Hindi Samachar

जोशीमठ: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी जोशीमठ में पड़ रही दरारों के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली के पर्यटन पर खासा असर पड़ा है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में नव वर्ष प्रारंभ से लेकर अभी तक पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इस वर्ष औली का पर्यटन इस कदर लुढ़का की आकार 5 प्रतिशत पर टिक गया है।

कोविड काल में भी पर्यटकों का लगा था जमावड़ा

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली की ढलानों का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सुख सुविधाएं मुहैया करवाने वाले व्यापारियों ने बताया कि अन्य वर्षों के मुताबिक इस वर्ष औली में 5 प्रतिशत पर्यटक भी नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष औली में कोविड काल के बाद पर्यटकों का जमावड़ा उमड़ा था। परंतु जोशीमठ में आई इस दरार रूपी आपदा के कारण औली का पर्यटन खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगार गिरफ्तार

देहरादून: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.65 लाख की नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में और लोगों के गिरफ्तार होने की सम्भावना जताई हैं| पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौगाम […]
आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगार गिरफ्तार

You May Like