आज का पंचांग, 5 मई 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: राष्ट्रीय मिति वैशाख 15, शक संवत् 1945, वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 22। शव्वाल-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 मई सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पूर्णिमा तिथि रात्रि 11 बजकर 04 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग प्रातः 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार: वैशाख पूर्णिमा, श्री बुद्ध जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत, उपछाया चंद्रग्रहण। सूर्योदय का समय 5 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 5 मई 2023 : शाम 6 बजकर 59 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 5 मई 2023 : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल 12 बजकर 50 मिनट से दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 5 मई 2023 : राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। आज का उपाय : लक्ष्मी नारायण की पूजा करें, उगते चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-चीन सीमा पर हालात स्थिर, दोनों पक्ष इसे और सहज करने पर जोर दें: चीनी विदेश मंत्री 

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने दोहराया कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति सामान्यत: स्थिर है और दोनों पक्षों को मौजूदा प्रयासों को मजबूत करना चाहिए तथा सीमा पर स्थायी शांति के लिए शर्तों को और सरल एवं सहज बनाने पर जोर देते हुए संबंधित समझौतों का कड़ाई से पालन […]
भारत-चीन सीमा पर हालात स्थिर, दोनों पक्ष इसे और सहज करने पर जोर दें: चीनी विदेश मंत्री 

You May Like