आज का पंचांग, 6 अप्रैल 2023

News Hindi Samachar
धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 16, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 24। रमजान 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। वब करण पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 11 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार चैत्र पूर्णिमा, वैशाख स्नान प्रारंभ, श्री हनुमान-जयंती (दक्षिण भारत)। सूर्योदय का समय 6 अप्रैल 2023 : सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 6 अप्रैल 2023 : शाम 06 बजकर 41 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2023 : राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 07 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक। भद्राकाल रात में 08 बजकर 2 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक। आज का उपाय : आज हनुमानजी का दर्शन पूजन करें और सिंदूर एवं चमेली का तेल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2023

मेष राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यों का आयोजन होगा। […]
आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2023

You May Like