आज का पंचांग, 7 मार्च 2023

News Hindi Samachar
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: आज का पंचांग 7 मार्च 2023, मंगलवार: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 16, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, पूर्णिमा, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23। शब्बान-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार – फाल्गुन पूर्णिमा 2023, होलाष्टक समाप्त, होली पर्व 2023। सूर्योदय का समय 7 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 7 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 24 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल शाम 7 बजकर 22 मिनट से रात्रि 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 : राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक। आज का उपाय : लक्ष्मी नारायण की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 7 मार्च 2023

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला) मेष राशि: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें मेष राशि वाले आज घर के रखरखाव पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे, जिससे आपके सुकून मिलेगा। होली की वजह से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। […]
आज का राशिफल, 7 मार्च 2023

You May Like