आज का राशिफल, 7 जुलाई 2023

मेष राशि– आय के मार्ग में बाधा दिखेगी। किसी अप्रिय समाचार का या विरोधाभास वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सूर्य को जल दें, अच्छा होगा।

वृषभ राशि– व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी में हार जैसी कोई बात हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मध्यम समय कहा जाएगा। प्रेम संतान ठीक है, स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, यात्रा में कष्ट संभव है, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– अपने स्वास्थ्य पर और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की खराब स्थिति दिख रही है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, पैरों में चोट लग सकता है, विवाद संभव है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक ठाक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– प्रेम में तू तू मैं मैं, बच्चों के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, प्रेम संतान मध्यम, मानसिक स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अड़चन आएगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– अपनों के साथ में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, भाई-बहन का स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। व्यापारिक संतुलन बनाने में थोड़ी दिक्कत होगी। नाक, कान, गले की परेशानी संभव है। बाकी प्रेम संतान ठीक है, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि– जुबान अनियंत्रित हो सकती है, किसी विवादास्पद टॉपिक को छोड़ सकते हैं आप। जुआ, लॉटरी में पैसे ना लगाएं, स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, बैलेंस करने में परेशानी होगी, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक है, हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, नेत्र पीड़ा संभव है, सर दर्द या सर में चोट लग सकता है। प्रेम में दूरी, संतान में दूरी। मध्यम समय कहा जाएगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूसीसी के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर सरकार के रुख को साफ किया। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा […]
यूसीसी के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा: सीएम धामी

You May Like