आप कार्यकर्ता आपदाग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को पहुंचा रहे हरसंभव मदद

News Hindi Samachar

देहरादून। प्रदेश में आई भीषण आपदा ने पूरे उत्तराखंड को अस्त व्यस्त कर दिया खास तौर पर कुमाऊं और गढ़वाल में ये आपदा कहर बनकर टूट पड़ी। आपदा की इस घड़ी में जहां सभी आपदा पीड़ितों के मदद कर रहे वहीं आप कार्यकर्ता भी लगातार पहले दिन से पूरे उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों के बीच पहुंच कर उनको हरसंभव मदद कर रहे। कोई आप की रसोई चला कर खाने की व्यवस्था कर रहा तो कोई जरूरतमंद की चीजों को इन पीड़ितों तक पहुंचा रहे। अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल के आवाहन पर सभी आप कार्यकर्ता जगह जगह पहुंचकर पीडितों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जब राज्य सरकार की अधूरी व्यवस्था से लोग परेशान हो रहे थे तो आप पार्टी के नेता आपदा पीडित लोगों लिए जगह जगह मदद के लिए पहुंच रहे।यूथ फाउंडेशन के भी सैकड़ों युवा आपदा पीड़ित क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के सामान समेत मदद पहुंचा रहे हैं।

रुद्रपुर में आप नेता नंदलाल आप की रसोई के तहत आपदा पीडित लोगों के खाने की व्यवस्था देख रहे जहां वो रोजाना सैकडों लोगों के लिए तीनों समय का भोजन मुहैया करवा रहे हैं। आपदा के बाद जब सरकार और प्रशासन पीडितों के घरों तक नहीं पहुंचा ,तो आप की रसोई के जरिए सभी पीडितों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे इसके अलावा वो जरुरत मंद लोगों को फल आदि भी दे रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।

हल्द्वानी में आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू काठगोदाम की सुंदर बस्ती में जाकर आपदा पीडित लोगो को लगातार मदद करते हुए राशन वितरित कर रहे हैं ,और कई अन्य आप कार्यकर्ता तन मन धन से लोगो की मदद के लिए लगातार तत्पर हैं। वहीं रुद्रप्रयाग के युवा आप नेता नितेश सिंह ने कई लोगों को भारी जल प्रलय के बीच सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। जिससे कई लोगों की जान बच गई। भीमताल विधानसभा से आप नेता सागर पाण्डेय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जरूरत मंद लोगो तक पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद कर जरूरी सामग्री वितरित करने में जुटे हैं। इस दौरान विषम परिस्थितियों में वो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो की मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव-गांव में जाकर यह बताएं 2022 में भाजपा की सरकार क्यों है जरूरी: योगी

योगी ने कहा कि देश की बाह्य सुरक्षा भी खतरे में थी और आंतरिक सुरक्षा भी खतरे में थी। बाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर कभी चीन तो कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता था और जब कहीं इसकी आवाज उठती थी तो कांग्रेस नेतृत्व की सरकार कहती थी […]
गांव-गांव में जाकर यह बताएं 2022 में भाजपा की सरकार क्यों है जरूरी: योगी

You May Like