अब जियो फेंसिंग के चरिए होगी छात्रों को प्रोफेसरों की हाजिरीए इन दो कॉलेजों में पहले होगा लागू

News Hindi Samachar

देहरादून:  उत्तराखंड में सबसे पहले जियो फेंसिंग से हाजिरी शुरू होने जा रही है। इसके लिए देहरादून के रायपुर पीजी कॉलेज और हल्द्वानी के एमबी पीजी कॉलेज को पहली प्राथमिकता दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के तमाम दुर्गम इलाकों तक के डिग्री कॉलेजों में बायोमीट्रिक या रजिस्टर पर हाजिरी हमेशा से ही विवादों में रही है।

कई जगहों पर बायोमीट्रिक मशीनें काम नहीं करती तो कहीं रजिस्टर पर बाद में प्रोफेसर एक साथ हाजिरी लगा देते हैं। छात्रों की हाजिरी अभी तक केवल रजिस्टर पर ही होती आई है। इसमें बदलाव करने के लिए ही सरकार ने जियो फेंसिंग से हाजिरी की कवायद शुरू की है।

इसके तहत जो भी शिक्षक या छात्र कॉलेज परिसर में प्रवेश करेगा तो उसके मोबाइल से ही उसकी हाजिरी लग जाएगी। इसके लिए मोबाइल जियो फेंसिंग के दायरे में आना जरूरी है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह शुरुआत देहरादून के मालदेवता रायपुर स्थित राजकीय पीजी कॉलेज और हल्द्वानी स्थित एमबी पीजी कॉलेज में होगी। यहां जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है।

पायलट सफल होने के बाद अन्य कॉलेजों में इसे लागू किया जाएगा। यह सैटेलाइट आधारित प्रणाली है, जिसमें एक विशेष क्षेत्र की जियो फेंसिंग यानी बाउंड्री बना दी जाती है। इस दायरे में जो भी डिवाइस आएगी, वह रिकॉर्ड में आ जाएगी। जियो फेंसिंग के भीतर आने पर ही मोबाइल का वह ऐप काम करेगा जो कि इससे संबंधित होता है।

जब कोई छात्र या शिक्षक अपने मोबाइल के साथ कैंपस में प्रवेश करेंगे तो उन्हें इसमें डाउनलोड किया गया हाजिरी का ऐप खोलना होगा। यह ऐप केवल कॉलेज के भीतर यानी जियो फेंसिंग दायरे में आने पर ही काम करेगा। इस ऐप को खोलने के बाद एक ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे फीड करेंगे तो ही हाजिरी लग सकेगी। जैसे ही छात्र, शिक्षक उस कैंपस से बाहर जाएंगे तो उनका रिकॉर्ड स्वत: ही अपडेट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतों ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार सायं मुख्यमंत्री आवास में संतों ने भेंट की I उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष […]
संतों ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

You May Like