आयकर विभाग की टीम ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर मारा छापा

News Hindi Samachar

देहरादून: बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम सुबह से ही डेरा डाले हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अनुराग चैक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में भी गई है। टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी है। पास में ही चांसलर का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है।

बीते रोज मंगलवार को भी हरिद्वार में  एक बीड़ी कारोबारी के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था।  टीम ने कारोबारी के घर में दस्तावेजों की जांच की थी।  आयकर की टीम सुबह करीब तीन बजे  ज्वालापुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी में कारोबारी के घर पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिल्क्यारा टनल हादसा: रात भर चला ड्रिलिंग का काम

सूरज देख सकते हैं श्रमिक उत्तरकाशी: निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का बुधवार को 11वां दिन है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए मंगलवार रात भर ड्रिलिंग का काम चला। रेस्क्यू अभियान के […]
सिल्क्यारा टनल हादसा: रात भर चला ड्रिलिंग का काम

You May Like