जहरीली शराब से अब तक 10 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

News Hindi Samachar
हरिद्वार: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। रविवार को तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। दो ग्रामीण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में पांच फूलगढ़ और दो शिवगढ़ के रहने वाले थे। दो ने शुक्रवार और पांच ने शनिवार को दम तोड़ा। वहीं रूपा सिंह (35) सोम सिंह निवासी शिवगढ़ की रविवार सुबह मौत हो गई। रूपा सिंह को आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तीन बजे रूपा सिंह को खून की उल्टी हुई। उधर, देर रात अजय (40) पुत्र जोगेंद्र निवासी फूलगढ़ की की भी मौत हो गई। अजय को रविवार सुबह सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अजय ने भी शुक्रवार को जहरीली शराब ली थी। वहीं फूलगढ़ के 65 साल के आशाराम की आज घर पर ही मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है आशाराम ने भी शराब पी थी, लेकिन प्रशासन का कहना है आशाराम शूगर का मरीज था। शुगर के चलते उसकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्पण, तर्पण और समर्पण की संस्कृति का संदेश देता है श्राद्ध पक्ष : स्वामी चिदानंद

ऋषिकेेश: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष ने पितृपक्ष के अवसर पर कहा कि श्राद्ध भारत की अर्पण, तर्पण और समर्पण की संस्कृति का संदेश देता है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद ने कहा कि पितृपक्ष भारतीय परम्परा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिये पवित्र […]
अर्पण, तर्पण और समर्पण की संस्कृति का संदेश देता है श्राद्ध पक्ष : स्वामी चिदानंद

You May Like