आलाकमान के कहने पर त्याग दूंगा पद: भूपेश बघेल,

News Hindi Samachar

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी अंतर्कलह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चैखट पर आ पहुंचा है। उन्होंने बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के साथ बैठक कर विवाद को सुलझाने के प्रयास किया। इसी बीच भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि उनका (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) जब तक आदेश है मैं इस (मुख्यमंत्री) पद पर हूं। जब वो कहेंगे इस पद का त्याग कर दूंगा। जो ढाई साल-ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो कभी सफल नहीं होंगे।
छत्तीसगढ़ में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। लेकिन उस वक्त तय नहीं था कि मुख्यमंत्री पद किसे दिया जाए। हालांकि चर्चा में तब के प्रदेश अध्यक्ष रहे भूपेश बघेल और रमन सिंह सरकार के समय में विपक्ष के नेता रहे टीएस देव सिंह का नाम चल रहा था। मगर बाजी भूपेश बघेल मार ले गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल वाला फॉर्मूला लगाया था। लेकिन राजनीति में कुछ भी तय नहीं होता है तभी को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद पर मौजूद हैं और आलाकमान की दुहाई दे रहे हैं। कहा जाता है कि विधानसभा चुनाव के समय टीएस सिंह देव पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हुआ करते थे लेकिन उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का दर्जा ही मिल सका और अब आलम ऐसा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आलाकमान काफी ज्यादा खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल जी क्या वह मोनेटाइजेशन समझते हैं: सीतारमण

नई दिल्ली। नेशनल मोनेटाइजेशन प्रोग्राम को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल के जवाब में राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि क्या वह मोनेटाइजेशन समझते हैं? वह उन्होंने सवाल किया कि क्या […]
राहुल जी क्या वह मोनेटाइजेशन समझते हैं:  सीतारमण

You May Like