विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

News Hindi Samachar
देहरादून: तीर्थनगरी ऋषिकेश में विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाला एक मनचला पकड़ा गया है। इस मनचले ने स्पेन से आई पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने विदेशी टूरिस्ट की शिकायत के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एसएसपी श्वेता सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को स्पेन की एक महिला ने तहरीर दी थी कि एक युवक ने उसका पीछा किया और उसे अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी। पुुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पा ली है। आरोपी का नाम अंकित निवासी सहारनपुर उप्र बताया जा रहा है। आरोपी मुनीकीरेती के एक होटल में काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन  

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार […]
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन  

You May Like