इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, लोगों से किया वहां से निकलने का आग्रह

News Hindi Samachar
रिचमॉन्ड:  अमेरिका में ओहियो सीमा के पास इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने के बाद लोगों से वहां से निकलने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग इंडियानापोलिस से 112.6 किलोमीटर पूर्व में वेन काउंटी के रिचमॉन्ड में लगी। इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, आग पूर्व हॉफको कारखाने में लगी, जो 2009 में बंद हो गया था। मेयर डेव स्नो ने इसे ‘‘गंभीर और भीषण आग’’ बताया। स्नो ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘प्रमुख दल मौके पर मौजूद हैं। जहां तक संभव हो इलाके में जाने से बचें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। कर्मियों को आग पर काबू पाने के अभियान को अंजाम देने दें।’’ पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से 0.80 किलोमीटर के दायर में रहने वाले लोगों को वहां से निकलने को कहा गया है। इस दायरे से बाहर रहने वाले लोगों से खिड़कियां बंद रखने और पालतू जानवरों को बाहर न निकलने देने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की 

बेलगावी:  कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। वह 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की अपेक्षा कर रहे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। भाजपा ने बेलगावी जिले के […]
टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की 

You May Like