प्रधानमंत्री आज जाएंगे राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास

News Hindi Samachar
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास का दौरा करेंगे। डेरा ब्यास जालंधर-अमृतसर मार्ग पर है। प्रधानमंत्री के डेरा ब्यास जाने के कार्यक्रम की घोषणा के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर पहुंच गए हैं। डीजीपी यादव शुक्रवार अमृतसर पहुंचे। डेरा ब्यास में अन्य धर्मों के गुरु भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल पंजाब आए थे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सुरक्षा में सेंध की वजह से चर्चा में रही थी। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शुक्रवार को अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या के बाद डेरा ब्यास की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के कई इलाकों में धरती हिली है। देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में आज सुबह 8 […]
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

You May Like