इंडोनेशिया 6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए शुरू करेगा कोविड-19 टीकाकरण

News Hindi Samachar
जकार्ता: इंडोनेशिया इस साल की दूसरी तिमाही से छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सिती नादिया तर्मिजी ने शनिवार को जकार्ता में संवाददाताओं से कहा, हम पहले ही गणना कर चुके हैं कि छह साल और उससे कम उम्र के कितने बच्चों को टीकों की आवश्यकता है और कब टीके इंडोनेशिया भेजे जा सकते हैं। इसके आधार पर हम अनुमान लगाते हैं कि टीके दूसरी तिमाही में शुरू हो सकते हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशियाई सरकार ने अब तक 6-11 वर्ष, 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों और बुजुर्ग लोगों के लिए आयु वर्ग के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण किया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक देश भर में 20.4 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक, 17.5 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी खुराक और 6.9 करोड़ लोगों को तीसरी खुराक मिल चुकी है। लगभग 1.2 मिलियन बुजुर्गों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को चौथी खुराक या दूसरा बूस्टर टीका प्राप्त करने के लिए प्राथमिकता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात जाइंट्स ने उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग से पहले मिताली राज को मेंटर नियुक्त किया

अहमदाबाद: गुजरात जाइंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण से पहले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज को टीम का मेंटर और सलाहकार नियुक्त किया है। मार्च-अप्रैल 2023 में। इन वर्षों में, मिताली की अग्रणी उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट में योगदान ने न केवल उन्हें कई […]
गुजरात जाइंट्स ने उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग से पहले मिताली राज को मेंटर नियुक्त किया

You May Like