इण्डिया फ्रीडम रन का किया आयोजन

News Hindi Samachar

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन के लिए भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली एवं खेल निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में आजादी अमृत महोत्सव पर कोविड-19 संक्रमण के लिए जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आज 18 से 65 वर्ष की आयु के पुरूष एवं महिला वर्ग की इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन मिलन केन्द्र (पुराना पंचायत घर) निकट आईटी पार्क देहरादून में किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई ने अवगत कराया कि फ्रीडम रन 2.0 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दर्शन सिंह बाजवा (आयु 92 वर्ष ) पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट ने प्रतियोगियों को झण्डा दिखाकर किया। उक्त इण्डिया फ्रीडम रन पंचायत घर से प्रारम्भ होकर उषा चैक होती हुई वापस पंचायत घर में समाप्त हुई।
पुरूष वर्म में क्रमवार रिंकू सिंह, ऋषभ रावत, भारत, सुनील, रोहन सेमवाल, राहुल नेगी, मनीष कुमार, सुमित सेमवाल, विवेक, विवेक, अभिषेक मौर्य तथा महिला वर्ग में क्रमवार माधवी सैनी, करिश्मा चैहान, प्रियंका पाण्डे, शालिनी राणा, सायना, गीता देवी, निधि कैन्तौला, संख्या, संजना पंवार रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण जी.एस रावत, संयुक्त निदेशक खेल एस के कार्की, राष्ट्रीय टेबल टैनिस संघ के पििब्लसिटी कमेटी के चैयरमैन एवं अध्यक्ष उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ चेतन गुरूंग, जिला युवा कल्याण अधिकारी पी.सी सती, प्रमोद पाण्डेय, सचिव उत्तराखण्ड एथलेटिक संघ के.जे.एस कलसी, सचिव बैडमिंटन संघ नवनीत सेठी, कुमार थापा, संजीव डोभाल एवं खेल विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के नेतृत्व ने कोरोना की चुनौती का सामना किया: राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!। इस वर्ष के स्वाधीनता दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि इसी वर्ष से हम सब अपनी आजादी की […]
देश के नेतृत्व ने कोरोना की चुनौती का सामना किया: राष्ट्रपति

You May Like