गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई, इन्ही गोल्ड मेडल की बदौलत उत्तराखण्ड पंहुचा ग्यारवें से छठे पायदान पर- रेखा आर्या

News Hindi Samachar

देवभूमि को अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर व 23 ब्रांज पदक प्राप्त हो चुके है

देहरादून। हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।

खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।

इनके अलावा पेंटाथ्लान में  मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई विदाई - सीएम धामी

दिल्ली फतह पर धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे दिल्ली की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न देहरादून। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर […]
27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई विदाई – सीएम धामी

You May Like