उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, लड़ सकती हैं विधानसभा का चुनाव

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष हैं लेकिन राज्य की सियासी गर्मी काफी तेज है। सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की तरफ से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है। लेकिन अब एक बड़ी खबर ये आई है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। मौर्य के यूपी की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है। इसके साथ ही उनके उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडक्रॉस सोसाएटी के लिए आय के स्रोत तैयार करने पर जोर

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हुई। जिसमें अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुॅचाने और रेडक्रॉस सोसाएटी के लिए आय के स्रोत तैयार करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीडित मानवता की सेवा […]
रेडक्रॉस सोसाएटी के लिए आय के स्रोत तैयार करने पर जोर

You May Like