यूसीसी पर सियासत तेज, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट विस्तार से राजनीति तेज

देहरादून:  प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट के अंतिम दौर का सिलसिला तेज हो गया है। जिस पर विचार-विमर्श करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक रविवार को होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ अन्य सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध संलग्न किये जायेगें। संलग्न दस्तावेज रिपोर्ट का हिस्सा होंगे। कयास ये भी लगाये जा रहे हैं। समिति उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंप सकती है। वहीं, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जैसे ही समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपी जाती है हम वैसे ही सांविधानिक प्रक्रिया शुरू कर जल्द से जल्द प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर देंगे। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में इस भेंट के जरिये कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक फिर जोर पकड़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने इस मुलाकात को पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन धामी के नई दिल्ली दौरे के बाद से तेज हुई कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं का बाजार फिर से गरमा उठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ मेले के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल

हरिद्वार: हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ यात्रा के चलते ये फैसला लिया है। धर्मनगरी हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने […]
कांवड़ मेले के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल

You May Like