उत्तराखंड: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश उत्तराखंड में दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है। गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई।गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाई कोर्ट ने दी राहत अब 1 जनवरी 2013 से मिलेगा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को ग्रेड वेतन

नैनीतालः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, 1 जनवरी 2013 से मिलेगा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को ग्रेड वेतन अशासकीय विघालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की ओर से नारायण दत्त पांडे व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। एकलपीठ ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय देते हुए […]
हाई कोर्ट ने दी राहत अब 1 जनवरी 2013 से मिलेगा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को ग्रेड वेतन

You May Like