उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023: 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित, परीक्षार्थी यहां कर सकते हैं चेक

देहरादून:  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार यानी की आज जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 32 हजार, 115 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख, 27 हजार, 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया।
दसवीं में टिहरी के सुशांत ने किया टॉप
हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 फीसदी के साथ 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहींं, ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत व उधमसिंह नगर के रोहित पांडेय ने 98.80 फीसदी के साथ 494 अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर टिहरी गढ़वाल की शिल्पी व उधमसिंह नगर के काशीपुर के शौर्य ने 98.60 फीसदी के साथ 493 अंक प्राप्त किये।
12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने मारी बाजी
इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत के साथ 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, उत्तरकाशी की हिमानी ने 485 अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर उधमसिंह नगर के सितारगंज के राज मिश्रा ने 483 अंक पाकर 96.60 फीसदी पर रहे। 80.98% रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसका परीक्षाफल 80.98 फीसदी रहा।
85.17% रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम
इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 1 लाख 32 हजार 115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनका परीक्षाफल 85.17 फीसदी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में दीपावली पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, न्यूयॉर्क विधानसभा में विधेयक पारित होने की उम्मीद

न्यूयॉर्क:  अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की असेम्बली में दीपावली और चंद्र नववर्ष को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए एक विधेयक पारित होने की उम्मीद है। इसी के साथ राज्य में इन त्योहारों पर औपचारिक अवकाश घोषित होने के कई विधायकों के वर्षों से जारी प्रयास सफल हो जाएंगे। असेम्बली […]

You May Like