राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा जल्द

News Hindi Samachar

उत्तराखंड में जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले दौरे पर आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं।उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। 2 दिनों तक देहरादून के अलग-अलग कार्यक्रमों में वह भाग लेंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी के कार्यक्रम में  शामिल होंगी। इसके अलावा एकेडमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से भी वह मुलाकात करेगी। साथ ही वह देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री सदन में मौजूद

देहरादून: उत्तराखंड के पंचम विधानसभा का तृतीय शीतकालीन सत्र मंगलवार को वंदेमातरम् गान के साथ शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद हैं। इस दौरान विपक्ष ने अंकिता प्रकरण सहित कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की गई। मंगलवार सुबह 11 बजे सत्र की कार्यवाही शुरू […]
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री सदन में मौजूद

You May Like