उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। पौड़ी शहर व इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राज्य मार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है।

कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र हालांकि ऊंचाई में स्थित है, यहां स्थिति यह है कि भूमिगत जल स्तर सतह तक पहुंच गया है। हैंडपंप और बोरवेल से स्वंय पानी निकल रहा है। कारखाना स्वामी और मजदूर अपने स्तर पर पानी निकालने में जुटे हैं। आबादी क्षेत्र में भी जल भराव से काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

देहरादून: राज्य के आवासीय विद्यालयों में बुधवार शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के आदेश जारी किए हैं डा. सटी ने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र […]
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

You May Like