उत्तराखंड में मंकी पॉक्स संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश किये जारी

News Hindi Samachar
देहरादून: स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उत्तराखंड में मंकी पॉक्स संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। हरिद्वार से एक संदिग्ध मरीज का सैंपल नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। विभाग की ओर से सभी जिलों को मंकी पॉक्स की रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वालों पर निगरानी रखने को कहा गया है। हरिद्वार में एक मरीज का संदेह के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। हालांकि, उक्त मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इन लक्षणों पर दें ध्यान:- – तेज बुखार आ सकता है। सिर में तेज दर्द होना। – आपको शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आ सकती है। – त्वचा पर लाल चकत्ते या फफोले पड़ते हुए दिखाई देना। – शरीर में लगातार एनर्जी की कमी होना भी इस बीमारी का लक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का हिंदुओं के घरों पर हमला, मंदिर में पथराव

ढाका: पड़ोसी देश बांग्लादेश में कट्टरपंथी लगातार अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट से भड़के कट्टरपंथियों ने शुक्रवार शाम नराइल के लोहागरा इलाके में हिंदुओं के घरों पर हमले किए और दिगोलिया गांव में एक हिंदू के घर को फूंक दिया। इस […]
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का हिंदुओं के घरों पर हमला, मंदिर में पथराव

You May Like