माता-पिता ने जबरन कराया 16 साल की नाबालिग का विवाह, माता-पिता और पति के खिलाफ केस दर्ज

News Hindi Samachar

मलप्पुरम (केरल)। केरल पुलिस ने वर्ष भर पहले यहां 16 वर्षीय एक किशोरी की शादी कराने के आरोप में मंगलवार को कुछ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में किशोरी के माता पिता और पति शामिल हैं। लड़की का वयस्क पति वंडूर का निवासी है और लड़की इस समय छह महीने की गर्भवती है।

पुलिस ने कहा कि लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। लड़की के पति और अन्य के विरुद्ध बाल विवाह निषेध कानून और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की और उसका पति दोनों अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने 24 जनवरी को चुनावी कैंपन अभियान और गीत उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार कामश् का विमोचन किया है। चुनावी कैंपन अभियान और गीत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना […]
उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

You May Like