उत्तराखंड- 2023 कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन में 100 युवतियों ने किया प्रतिभाग

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से गुरुवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में मिस उत्तराखंड- 2023 कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन किये गए। इस मौके पर राज्यभर से 100 से ज्यादा युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए। आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि इस पहले ऑडिशन के बाद आगे के राउंड के लिए युवतियों का सिलेक्शन होगा।

राजीव मित्तल ने बताया कि ये उत्तराखंड का सबसे बड़ा पीजेंट है। जो कि अपने 16वे साल में प्रवेश कर चुका है। यहां की विनर मॉडल आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही है। ऑडिशन में जज की भूमिका में शिवानी शर्मा मिस उत्तराखंड 2017, स्वाति आले मिस उत्तराखंड 2006 रहे।

इस मौके पर कोरियोग्राफर पुष्कर सोनी, ऐश्वर्या बिष्ट मिस उत्तराखंड 2022, हिमानी रावत, मानसी ग्रेवाल, राजश्री डोभाल, कोमल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को भारत सरकार देगी पूरा सहयोग: सुधांशु पंत

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु भारत सरकार देगा पूरा सहयोग यह बात सुधांशु पंत ओ.एस.डी. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कही। सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सुधांशु पंत ने राज्य के सुदूरवर्ती […]
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को भारत सरकार देगी पूरा सहयोग: सुधांशु पंत

You May Like