उत्तराखण्ड का लाल पूर्वी लद्दाख में शहीद

News Hindi Samachar

देहरादून: देवभूमि का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात टीकम सिंह नेगी शहीद हो गए। उनकी शहादत का समाचार मिलने से ग्राम राजावाला में मातम का माहौल है।

प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों का शहीद के निवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के 34 वर्षीय पुत्र टीकम सिंह नेगी के इंडो चाइना बॉर्डर पर शहीद होने की खबर मिली है। खबर मिलते ही विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार शहीद के घर पहुंच गए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि शहीद टीकम सिंह नेगी 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर इंडो चाइना बॉर्डर पर तैनात थी, जिसके दौरान उनकी शहादत की खबर मिली है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने महावीर जयंती पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री  मोदी ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज एक विशेष दिन है, जब हम भगवान महावीर की महान शिक्षाओं को याद करते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का रास्ता दिखाया। उनसे प्रेरित […]
प्रधानमंत्री मोदी ने महावीर जयंती पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

You May Like