उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित की

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। राज्य लोकसेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था।

जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अ

ब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे। लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 लाख नौकरियां देने के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार 10 लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी अभियान से जुड़ रहे हैं जिससे इस संख्या में काफी इजाफा होगा। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात […]
10 लाख नौकरियां देने के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

You May Like