ऐतिहासिक है पांच अगस्त का दिनः सीएम धामी

News Hindi Samachar

देहरादून: 5 अगस्त को भाजपा संगठन और सरकार ऐतिहासिक दिन बता रही है। 5 अगस्त को देश में दो बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें पहला फैसला 5 अगस्त 2019 को लिया गया।

इस दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया। साथ ही 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। ये दोनों की बीजेपी के मुख्य एजेंडे में शामिल थे। जिनके पूरा होने के कारण बीजेपी पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बता रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5 अगस्त का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को देश के अंदर एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान पूरी तरह से लागू हो पाया है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिनके नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई है। जिसके बाद देश में एक नये अध्याय शुरुआत हुई। जिसका इंतजार देश की आजादी से किया जा रहा था। ऐसे में देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सही मायने में एक हुआ है।

साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण निर्माण पर भी सीएम धामी ने प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने कहा 5 अगस्त 2020 को भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। राम मंदिर की नींव रखे जाने को तीन साल का वक्त हो गया है, जिसको लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है। उन्होंने ने कहा हम सभी के आराध्य भगवान श्री राम है। अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन रहा है। जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा |राम भक्त और राष्ट्र भक्त लंबे समय से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का सचिव आपदा प्रबंधन व मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

रूद्रप्रयाग: आपदा सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय व विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत ने गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भू-स्खनल से लापता/मृत हुए व्यक्तियों के सर्च एवं खोजबीन कार्यों का जायजा लिया। भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों […]
गौरीकुंड में भू-स्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का सचिव आपदा प्रबंधन व मंडलायुक्त ने  किया निरीक्षण

You May Like