ऑपरेशन कावेरी: आज बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 यात्री

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि “सूडान में फंसे नागरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत घर वापस लाया जा रहा है। 229 यात्रियों को लेकर 7वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। बता दें कि सूडान से रेस्क्यू कर सउदी अरब के शहर जेद्दा लाए गए लोगों को भारत लाने का सिलसिला भी जारी है। जेद्दा से 231 भारतीय नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ करीब 1600 लोग भारत पहुंच गए है या फिर भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। पोर्ट सूडान में तैनात INS सुमेधा भी संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकाल रहा है। INS सुमेधा का आखिरी 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है। IAF C-130J के 12वें जत्थे के साथ कुल मिलाकर करीब 2100 भारतीय जेद्दा पहुंच गए। 12वें जत्थे में 135 और भारतीयों को जेद्दा पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवजात को मरने के लिए छोड़ने वाली मिनेसोटा की महिला को जेल की सजा

मिनन: दो दशक पहले मिसिसिपी नदी के पास मरने के लिए अपने नवजात बेटे को छोड़ने वाली मिनेसोटा की एक महिला को 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। केआरई-टीवी ने बताया कि रेड विंग के बाहर बेल्विडेरे टाउनशिप के जेनिफर मैटर को शुक्रवार को दूसरी डिग्री की […]
नवजात को मरने के लिए छोड़ने वाली मिनेसोटा की महिला को जेल की सजा

You May Like