ओलंपिक पदकवीरों के लिए शेफ बने कैप्टन अमरिंदर सिंह, पसंद पूछ-पूछकर खिलाया

News Hindi Samachar

#खिलाड़ियों को भोजन परोसते भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नजर आए। रात्रि भोज में पटियाला के पारंपरिक व्यंजनों से लेकर पुलाव, मीट, चिकन, आलू और जर्दा चावल जैसे व्यंजन शामिल थे।

चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक डिनर का आयोजन किया था। इस डिनर के लिए खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने हाथों से पकवान तैयार किया। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों को भोजन परोसते भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नजर आए। रात्रि भोज में पटियाला के पारंपरिक व्यंजनों से लेकर पुलाव, मीट, चिकन, आलू और जर्दा चावल जैसे व्यंजन शामिल थे।

दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों खासकर के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से किए गए वादे के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर ने अपने हाथ से खाना बनाया और बुधवार की रात सभी खिलाड़ियों को परोसा। सभी को पता है कि कैप्टन जिस तरीके से सियासत के धुरंधर खिलाड़ी हैं, वैसे ही वह स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में भी माहिर हैं। अमरिंदर के करीबी बताते हैं कि वह देसी घी में मसालेदार मटन शानदार बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राणा सोढी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का सम्मान

#पंजाब भवन में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान राणा सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किये गए ऐलान के मुताबिक ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा और 2018 में जकार्ता में हुये पैरा-एशियाई खेलों में साईक्लिंग में कांस्य पदक जीतने वाले […]
राणा सोढी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का सम्मान

You May Like