राणा सोढी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का सम्मान

News Hindi Samachar

#पंजाब भवन में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान राणा सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किये गए ऐलान के मुताबिक ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा और 2018 में जकार्ता में हुये पैरा-एशियाई खेलों में साईक्लिंग में कांस्य पदक जीतने वाले गुरलाल सिंह को 50 लाख रुपए के चैक भेंट किया।

चंडीगढ़ । पंजाब के खेल मंत्री राणा गरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और जकार्ता पैरा-एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह को आज यहां नकद पुरुस्कारों से सम्मानित किया।

पंजाब भवन में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान राणा सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किये गए ऐलान के मुताबिक ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा और 2018 में जकार्ता में हुये पैरा-एशियाई खेलों में साईक्लिंग में कांस्य पदक जीतने वाले गुरलाल सिंह को 50 लाख रुपए के चैक भेंट किया।

समागम के दौरान अपने संबोधन के दौरान खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हालाँकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाडियों समेत ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाडियों को कुल 28.36 करोड़ रुपए की राशि से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है परन्तु तब नीरज चोपड़ा जरूरी व्यस्तताओं के कारण पहुँच नहीं सके थे, जिनको आज नकद पुरुस्कार से सम्मानत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नकद राशि प्राप्त करने से वंचित रहे पैरा खिलाड़ी गुरलाल सिंह को भी राशि का चैक सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के खिलाड़ी 2024 के पैरिस ओलंपिक में इससे भी अधिक पदक देश की झोली में डालेंगे।

खेल मंत्री ने ऐलान किया कि अगले दिनों के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडियों को भी विशेष समागम करवा के इनाम वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की नई खेल नीति रंग ला रही है और पंजाब फिर से खेलों में अपने शीर्ष स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक खेल में शानदार कारगुजारी दिखाने वाले पंजाबी खिलाडियों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नगद इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। इस समागम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता 10 पुरुष हॉकी खिलाडियों मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह को 2.51 -2.51 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाडियों गुरजीत कौर और रीना खोखर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रिजघर््व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और एक फाइनलिस्ट एथलीट कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपए और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह अन्य खिलाडियों एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह, निशानेबाज अंगदवीर सिंह बाजवा और अंजुम मौदगिल, मुक्केबाज सिमरनजीत कौर और पैरा बैडमिंटन महिला खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल राज कमल चैधरी, डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डा. जगबीर सिंह चीमा, रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री करण गिलहोत्रा, हॉकी ओलंपियन अजीत सिंह, तेनजिघ्ंग नौर्गे ऐवार्डी कर्नल सरफराज सिंह और संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह समेत समूह पंजाबी ओलंपिक खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, पैदल चलकर माता वैष्णो देवी के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

#जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला आधिकारिक जम्मू दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त में कश्मीर दौरे पर गए थे। जम्मू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को सफल […]
दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, पैदल चलकर माता वैष्णो देवी के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

You May Like